बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतल में उगाए हरी प्याज!

/media/tips/images/green-onion-plant-in-plastic-bottle-container-khetiwadi.jpg

आज के जलवायु परिवर्तन (Climate change) के समय में सब्जियां तथा फलों की खेती करना किसानों के लिये बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम होता जा रहा है। मौसम का किसी भी समय बदलना, कीड़े तथा अनेक प्रकार की बीमारियां आदि फसलों को प्रभावित कर उनकी क्वालिटी को ख़राब कर रहे हैं। अगर अच्छी क्वालिटी की फसलें खेतों में उगती भी है, तो उनकी बिक्री तथा भंडारण समय पर नहीं हो पाता है, जिससे फसल में सड़न लगने लगती है। अगर हरी फ़सलो की बात करें तो हरी प्याज की खेती में खासकर कीड़े लगने का खतरा सबसे ज़्यादा बना रहता है। इसी स्थिति में अगर आप चाहें तो अपने घर पर ही बिना किसी अन्य खर्च में ताजा तथा सेहतमंद प्याज को उगा सकते हैं।

आवश्यक वस्तुयें :-

अपने घर पर ही हरी प्याज को उगाने के लिये हमें कुछ वस्तुओं की जरूरत होती है, जैसे की हरे प्याज की कटिंग यानी उसकी जड़, पाँच लीटर वाली प्लास्टिक की बोतल, पानी, मिट्टी, गोबर से बनी नेचुरल खाद तथा रस्सी आदि की हमें ज़रूरत पड़ेगी।

प्याज उगाने की पूरी प्रक्रिया:-

सबसे पहले 5 लीटर की प्लास्टिक की बोतल को लेकर उसका ऊपरी भाग केंची या आरी की सहायता से काटकर उसे अलग कर दें। इसके पश्चात हर तीन इंच पर बोतल के चारों तरफ़ छोटे-छोटे छिद्र बना ले, जिससे हरी प्याज की जड़े को इसमें सेट किया जा सके। अब इसके बाद बोतल में 50 फीसदी तक वर्मी कंपोस्ट (केंचओं से बनी खाद) तथा 50 फीसदी कोकोपीट इसमें मिलाकर इसे भर दें, इससे पौधे लगाने पर उनका अच्छा विकास हो सकेगा।

अब सब्ज़ी का पॉट तैयार हो जाने पर इसके अंदर हरी प्याज की जड़ों को सैट कर दें तथा पौधों में हल्का पानी स्प्रे बोतल की मदद से डाले। इस तरह से हरे प्याज का पौधा तैयार होगा, जिसके पश्चात हर कुछ-कुछ दिनों में पौधों की कटिंग कर कई बार हरी प्याज का उत्पादन ले सकते हैं।

इस प्रकार करें पौधो की देखभाल:-

केवल हरी प्याज के पौधे लगाने भर से पूरा काम खत्म नहीं हो जाता, अपितु इसकी समय-समय पर देखभाल की भी आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में हरी प्याज की बढ़िया उपज प्राप्त करने के लिये पॉट में मिट्टी, फ़ॉस्फ़ोरस, पोटाश, नाइट्रोजन तथा गोबर से बनी खाद को अवश्य इसमें मिलायें।

फ़सल में किसी भी प्रकार के कीटनाशक या दवा या कैमिकल का प्रयोग ना करें, इससे इनके स्वास्थ्य पर ख़राब असर पड़ सकता है।

पौधे में फफूंद या कीड़ा रोग लगने पर नमी के तेल को पानी में मिलाकर पौधों पर इसका स्प्रे करें।अगर आप चाहें तो तुलसी या मिंट के तेल का भी इस पर स्प्रे कर सकते हैं।

अब हरी प्याज के पॉट को सीधी धूप दिखायें, जिससे आप प्याज के पौधों से हर लगभग 20 से 25 दिनों के अंदर ही उत्पादन ले सकते हैं। प्याज़ के पौधे की लंबाई तीन सेमी. होने पर लगभग हर 4 महीने में पौधों की कटिंग कर दें तथा कटिंग के पश्चात 20 दिन में अंकुरण की भी जांच करते रहें।

अगर प्याज़ के पौधों की जड़ो या बीज से नये पौधे नहीं निकल रहे हैं, तो उन पुरानी जड़ों को पॉट से बाहर निकाल कर उनकी जगह नई जड़ो को भी इसमें लगा सकते हैं।

अपनी सुविधा के लिये बोतल को जमीन पर रखने के बजाय उन्हें ऊँचाई पर खूँटी बनकर उन पर भी टांग सकते हैं।

Analyze Mandi Bhav

Today Mandi Bhav

View More Agriculture Tips

भिंडी की फसल की बढ़वार व अच्छे विकास के लिए पोषक तत्व

7.72 K

26 seconds ago

मैं प्राकृतिक तरीकों का उपयोग करके मिट्टी की स्थिति कैसे सुधार सकता हूँ?

2.59 K

2 minutes ago

लहसुन की खेती के लिए बीज दर एवं बुवाई का समय!

24.44 K

8 minutes ago

संतरा में अधिक उत्पादन के लिए

7.1 K

16 minutes ago

भिंडी में फूलों की मात्रा ऐसे बढ़ाएं

6.37 K

18 minutes ago

सरकार द्वारा पशुपालन के लिए नवीनतम सब्सिडी कौन सी है?

2.59 K

20 minutes ago

गेहूँ की फसल में वृद्धि एवं फुटाव के लिए जरुरी उर्वरक!

21.45 K

26 minutes ago

चने की फ़सल के लिए उचित मात्रा में खाद एवं उर्वरक प्रबंधन!

11.91 K

32 minutes ago

अब एक दिन में बेच सकेंगे किसान उड़द और मूंग !

4.04 K

40 minutes ago

आधुनिक खेती , मॉडर्न फार्मिंग

3.18 K

44 minutes ago

प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना 2025: किसानों के लिए सौर ऊर्जा से समृद्धि की राह

2.25 K

46 minutes ago

किस तरह की खेती करके ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है ?

4.42 K

48 minutes ago

लहसुन और प्याज का बीज एवं भूमि उपचार!

7.61 K

57 minutes ago

पुराने समय ओर आज के समय मे खेती करने मे कितना बदलाव आया है ?

5.24 K

an hour ago

संतरे पिले होकर गिर रहे है ?

5.11 K

an hour ago

क्या किसानों के लिए गुजरात में कोई ट्रैक्टर लोन योजना है?

3.56 K

an hour ago

क्या लहसुन का भाव ओर बड़ सकता है ?

5.7 K

an hour ago

अमेरिका मे फसल केसे बेची जाती है ?

4.23 K

an hour ago

बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतल में उगाए हरी प्याज!

12.84 K

an hour ago

मिट्टी गुणवत्ता परीक्षण के फ़ायदे

2.23 K

2 hours ago

सोयाबीन में गर्डल बीटल कीट से होने वाले नुकसान एवं प्रबंधन!

11.12 K

2 hours ago

चने की दो नई क़िस्मों से अब होगा किसानों का फायदा ही फायदा !

20.79 K

2 hours ago

फसल चक्रण

2.23 K

2 hours ago

डेयरी फार्म केसे शुरू करे

6.23 K

2 hours ago

मिर्च की फसल में फूल की वृद्धि और फलों का विकास!

7.05 K

3 hours ago

सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली का प्रबंधन!

4.97 K

3 hours ago

मूंग के पत्ते काले हो रहे हैं क्या कारण है ?

7.91 K

3 hours ago

अमेरिका की तर्ज पर खेती केसे करे ?

4.29 K

3 hours ago

मल्चिंग तकनीक से खेती करने का फायदा

5.67 K

3 hours ago

भावांतर भुगतान योजना 2025: सोयाबीन किसानों को मिलेगा MSP का पूरा लाभ

2.08 K

3 hours ago