सोयाबीन में गर्डल बीटल कीट से होने वाले नुकसान एवं प्रबंधन!

/media/tips/images/girdle-beetle-in-soybean.jpg

किसान भाइयों सोयाबीन की फसल में चक्र भृंग कीट या रिंग कटर से सोयाबीन फसलों में होने वाले नुकसान तथा उसकी रोकथाम के विषय में बात करेंगे:-

इन कीटों से होने वाले नुकसान:-

सबसे पहले मादा पौधे के तने या शाखा पर ये दो चक्र बनाती है| निचले चक्र के पास एक छेद बनाकर पौधे के अंदर एक हल्के पीले कलर का अंडा देती है | दो चक्रों के बीच के हिस्से को जब खोला जाता है तो यह अंडा साफ़ - साफ़ दिखाई देता है| चक्र बनाने के कारण चक्रों से ऊपर वाले पौधे का भाग मुरझाकर सुख जाता है, जो कि चक्र भृंग होने का सूचक हैं |

कुछ दिनों के बाद अण्डे में से इल्ली बाहर निकलकर पौधे के अंदर के भाग को खा कर उसे खोकला कर देती है | जिसके परिणाम स्वरुप सोयाबीन की फलियों की संख्या एवं पैदावार में विपरीत प्रभाव पड़ता है |

पूरी तरह विकसित इल्ली सोयाबीन के पौधे को अन्दर से काट कर गिरा देती है , जिससे। पौधे के उस भाग में लगी फलियों से किसान वंचित रह जाते हैं |

मिट्टी से लगे हुए भाग में से इल्ली पुनः अपने शरीर की बराबर लम्बाई का एक टुकड़ा काट कर उसमे पड़ी रहती है| अनुसंधान से ज्ञात हुआ है कि जून तथा जुलाई में दिए गए अंडे से निकली इल्ली उसी खरीफ मौसम में शंखी में बदल अथवा परिवर्तित हो जाती है |

कुछ ही दिनों बाद प्रौढ बाहर की तरफ़ निकल कर पुनः अपना जीवन चक्र शुरू कर देता है लेकिन सितम्बर तथा अक्टूबर महीने में दिए गए अंडो में से निकलने वाली इल्ली,पौधे के तने के खोल के अंदर ही सुषुप्तावस्था में चली जाती है, एवं अगले साल बारिश शुरू होने पर ही शंखी में परिवर्तित हो कर अपना जीवन चक्र को पूरा करती है |

इससे यह साफ़ होता है कि जुलाई में इसका प्रकोप होने से सोयाबीन की फसल को बहुत अधिक नुकसान होता है | ऐसा अनुमान है कि चक्र भृंग 1% फसल को काट कर गिरा देता है तो लगभग 5.5 KG सोयाबीन की उपज कम हो जाती है |

प्रबंधन -

बुआई का अंतर सही रखें तथा पौधों की संख्या मर्यादित करे। सोयाबीन के पौधों में कीट लगने के बाद पंद्रह दिनों में दो बार, चक्र के नीचे से प्रभावित पौधा या उसके भाग को निकाल दें ।

यदि फिर भी यह समस्या पौधों में बनी रहती है तो थायमेथॉक्झाम 12.6 % तथा लैम्ब्डा सायहॅलोथरीन 9.5 % झेड सी @ 80 ML/एकड़, क्लोरंट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एस सी @ 60 मिली प्रति एक एकड़, प्रोफेनोफोस 50 प्रतिशत ईसी @ 200 मिली प्रति एक एकड़ इस हिसाब से फसलों पर इसका छिड़काव करें ।

Analyze Mandi Bhav

Today Mandi Bhav

View More Agriculture Tips

लहसुन की फ़सल में निराई गुड़ाई तथा खरपतवार के नियंत्रण!

11.78 K

2 minutes ago

लहसुन की खेती के लिए बीज दर एवं बुवाई का समय!

23.05 K

4 minutes ago

अब एक दिन में बेच सकेंगे किसान उड़द और मूंग !

3.76 K

4 minutes ago

धनिया की फसल को पाले से केसे बचाएं!

12.39 K

6 minutes ago

संतरे पिले होकर गिर रहे है ?

4.62 K

22 minutes ago

चने की दो नई क़िस्मों से अब होगा किसानों का फायदा ही फायदा !

19.78 K

26 minutes ago

मुझे अपनी मिर्च को कितना पानी देना चाहिए?

4.29 K

27 minutes ago

भावांतर भुगतान योजना 2025: सोयाबीन किसानों को मिलेगा MSP का पूरा लाभ

1.15 K

32 minutes ago

अमेरिका मे फसल केसे बेची जाती है ?

3.67 K

42 minutes ago

प्याज की फसल में निराई -गुड़ाई प्रबंधन!

5.47 K

43 minutes ago

अमेरिका की तर्ज पर खेती केसे करे ?

3.53 K

44 minutes ago

डेयरी फार्म केसे शुरू करे

4.76 K

57 minutes ago

चने की फ़सल के लिए उचित मात्रा में खाद एवं उर्वरक प्रबंधन!

11.08 K

57 minutes ago

क्या लहसुन का भाव ओर बड़ सकता है ?

4.37 K

59 minutes ago

वर्मीकम्पोस्ट कैसे बनता है?

2.45 K

an hour ago

गेहूँ की फसल में वृद्धि एवं फुटाव के लिए जरुरी उर्वरक!

20.69 K

2 hours ago

क्या मिर्ची की फ़सल 2023 में लाभदायक है !!

2.15 K

2 hours ago

फूलगोभी की फसल की वृद्धि और विकास के लिए!

10.6 K

2 hours ago

सोयाबीन में गर्डल बीटल कीट से होने वाले नुकसान एवं प्रबंधन!

10.78 K

2 hours ago

सोयाबीन की फसल में फूल एवं फलियों का गिरने से रोकना!

7.82 K

2 hours ago

मूंगफली का उत्पादन कैसे बढ़ाएं?

21.41 K

2 hours ago

मुझे अपना कपास कब बोना चाहिए ताकी जब यह तैयार हो जाए तो सबसे अच्छी कीमत मिले?

2.02 K

3 hours ago

मल्चिंग तकनीक से खेती करने का फायदा

5.06 K

3 hours ago

सोयाबीन की फसल में तम्बाखू इल्ली का रोकथाम !

6.14 K

3 hours ago

प्याज में उर्वरक प्रबंधन

6.22 K

4 hours ago

प्याज में कंदों के अच्छे विकास के लिए ये उपाय करें!

33.13 K

4 hours ago

अमरूद ( जामफल ) में फल मक्खी का नियंत्रण

5.1 K

4 hours ago

मिट्टी गुणवत्ता परीक्षण के फ़ायदे

1.88 K

4 hours ago

सरकार द्वारा पशुपालन के लिए नवीनतम सब्सिडी कौन सी है?

2.2 K

4 hours ago

फसल चक्रण

1.84 K

4 hours ago