
Key Highlights
सिकंदर RX 35 सोनालीका कम्पनी का 39 हॉर्स पावर कैटेगॉरी का एक बेहतरीन ट्रैक्टर है जिसका मोडल नम्बर DI - 35 HDM है । इस ट्रैक्टर में चार स्ट्रॉक वाला डायरेक्ट इंजेक्शन वाटर कूल्ड डिज़ल इंजन है जो इसे ताक़त प्रदान करता है ।सोनालीका कम्पनी का दावा है की यह ट्रैक्टर बाक़ी अन्य इसी कैटेगॉरी के ट्रैक्टरो के मुक़ाबले कम ईंधन की खपत करता है जिससे इसकी कार्य करने की लागत कम होती है। इस ट्रैक्टर में तीन सिलेंडर है जो तक़रीबन 2780 CC क्यूबिक कपैसिटी या क्यूबिक सेंटिमीटर(Cubic Capacity/ Cubic Centimeter) की ऊर्जा प्रदान करता है । इस ट्रैक्टर में कॉन्स्टंट मेश ट्रांसमिशन या गियर बॉक्स है । सिकंदर RX 35 में ड्राई डिक्स ब्रेकिंग सिस्टम है जो इसे रोकने में सहायता प्रदान करता है इस ट्रैक्टर में आठ फ़ॉर्वर्ड गियर तथा दो रिवर्स गियर कुल दस गियर है । इस ट्रैक्टर में आपको मेकेनिकल तथा पावर स्टीरिंग दोनो प्रकार की स्ट्रीरिंग का कॉम्बिनेशन मिलता है आप या ट्रैक्टर लेने के समय सुनिश्चित कर सकते है । सोनालीका सिकंदर RX 35 का व्हील बेस 1970 मिली मीटर है तथा इसमें कुल 2000 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है । जो इसे कम होर्स पावर के ट्रैक्टर होने पर भी शक्तिशाली बनाती है । सिकंदर RX 35 में अगले टायर की साइज़ 152.4mm - 406.4mm (6.0 - 16) या 6 X 16 तथा पिछले टायर की साइज़ 345.44mm-711.2mm (13.6-28) या 12.4 X 28 / 13.6 X 28 है । यह ट्रैक्टर आपको 2WD यानी टू व्हील ड्राइव में मिलता है ।
Sonalika Rx 35 – Specifications
| Engine | |
|---|---|
| Horsepower (HP) | 39 HP |
| Engine Capacity (cc) | 2780 cc |
| Engine RPM | 2048 RPM |
| Cylinder | 3 |
| Air Filter | Dry type |
| Cooling Type | Water Cooled |
| Transmission | |
|---|---|
| Clutch Type | Single / Dual |













