कूबोटा नीयोस्टार B2441 कूबोटा कम्पनी का 24 HP रेंज का छोटा लेकिन दमदार ट्रैक्टर है जो की 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है । Kubota Neostar B2441 में 1123 cc कपैसिटी तीन सिलेंडर लिक्विड कूल्ड डीज़ल इंजन है । इसमें सिंगल ड्राई क्लच Constant Mesh ट्रैन्स्मिशन तथा इसमें नौ फ़ॉर्वर्ड तथा तीन रिवर्स कुल बारह गियर का कॉम्बिनेशन है । कूबोटा नीयोस्टार B2441 में ओईल इमर्स्ड ब्रेकिंग सिस्टम तथा इसमें आपको पावर स्टीरिंग का सपोर्ट मिलता है ।इस ट्रैक्टर की ओवरॉल लम्बाई 2410mm तथा ओवरॉल चौड़ाई 1015,1105mm तथा इस ट्रैक्टर की ऊँचाई 1280mm है । इसका ओवरॉल व्हील बेस 1560 mm तथा इसके आगे के टायर की साइज़ 7 X 12 तथा पिछले टायर कि साइज़ 8.3 X 20 है ।कूबोटा नीयोस्टार B2441 का कुल वजन 630 किलोग्राम तथा इसमें कुल 750 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता है।